देहरादून। उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में डोली धरती। दिल्ली एनसीआर सहित नेपाल और चीन में भी इस भूकंप की धमक का अहसास किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है।पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप से 6 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि उत्तराखंड में फ़िलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।चंपावत आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचनानुसार भूकंप का परिमाण (तीव्रता) रिक्टर पैमाने में 5.7 ,गहराई 10 किलोमीटर तथा अभिकेंद्र पड़ोसी देश नेपाल था।
इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, हल्द्वानी ,अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल ,देहरादून, उधमसिंह नगर, चमोली के अलावा दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में भी कई सेकेंड तक भीषण झटके महसूस किए गए। इसके कारण लोग उठ गए और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ