जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बहादराबाद पहुंचकर विकास खंड कार्यालय, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला बहादराबाद, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19 व 12 का औचक निरीक्षण किया है ।
जिलाधिकारी ने गुरुवार सुबह विकासखण्ड कार्यालय बहादराबाद में निरीक्षण के दौरान 9 कार्मिक अनुपस्थित पाये। इसके बाद मृदा परीक्षण केंद्र बहादराबाद में निरीक्षण के दौरान 05 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जिसमें से बिना आवेदन पत्र के 3 कार्मिकों की उपस्थिति में निर्बन्धित एवं आकस्मिक अवकाश लिखने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिना आवेदन पत्र के किसी भी दशा में रजिस्टर में किसी भी प्रकार का अवकाश न लिखते हुए सीधे अनुपस्थिति लगाई जाये। जिलाधिकारी इसके बाद सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रोंं का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर में 6 व 7 नवम्बर की बच्चों के उपस्थिति कॉलम खाली (ब्लैंक) पाये जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी