डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले खेलों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएं। तैयारियों में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज तथा रेलवे स्टेशन के आसपास भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। खेल स्थलों एवं स्टेडियम को जोड़ने वाली सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। खिलाडि़यों के स्टेडियम आवागमन के लिए रूट चार्ट तैयार किया जाए। उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए उनकी अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय सिटी कमेटी की बैठक शीघ्रता से आयोजित कराने के निर्देश दिए।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा