देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है ,बुधवार 27 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।मीडिया रिपोर्टस की माने तो सीएम धामी अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट मीटिंग होगी। ये बैठक बुधवार को शाम पांच बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक में ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ