हरिद्वार। यातायात पुलिस और सीपीयू ने शनिवार को शहर में अभियान चला कर वाहनों के चालान काटे। बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वाले चालकों पर जुर्माना लगाकर उन्हें जागरूक भी किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सिडकुल की कंपनी में भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।सीपीयू व ट्रैफिक की संयुक्त टीम ने बिना रिफ्लेक्टर लगाए वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। चंडी चौक, जयराम मोड, ख्याति ढाबा, चिन्मय चौक, हरिलोक, सिंहद्वार चौक, शंकराचार्य चौक आदि कई चौराहों 53 वाहनों के चालान किए गए। जिसमें तीन वाहन सीज भी किए गए। 22 चालान कोर्ट व 28 वाहनों के शमन चालान कर 14000 रुपए शुल्क वसूला गया। दुर्घटनाओं से रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया