स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। सभी मरीज हरिद्वार, ज्वालापुर, शिवालिक नगर, बहादराबाद, रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में मिले हैं।कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में अलग-अलग स्थनों पर कोरोना के छह पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर भी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाएं। मास्क का प्रयोग करने की अपील भी सीएमओ ने जनता से की है।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ