कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुरकला में एक डीजे साउंड बॉक्स में कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू किया। जमालपुर कला क्षेत्र में एक इवेंट ऑर्गेनाइजर की दुकान में कोबरा सांप होने की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी देर सर्च करने के बाद कोबरा डीजे के बॉक्स में मिला। उन्होंने बताया कि कोबरा को सकुशल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

More Stories
हरिद्वार में 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी
हरिद्वार में हर दिन कावड़ियों की भारी भीड़ बढ़ती हुई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लक्सर क्षेत्र से एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जप्त किये