उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवाद के जरिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का विवाद निपटाया गया है। पांच फीसदी मामले लंबित हैं उन्हें भी समयबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा।इनमें भी सैंद्धातिक सहमति हो गई है। केवल व्यवहारिक होना बाकी रह गया है। योगी ने कहा कि तीन दिन उत्तराखंड में रहने पर उन्हें सुखद अनुभूति मिली। उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश पूरा सहयोग देगा।
ये बातें योगी ने गुरुवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए भागीरथी पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करते हुए कही। योगी ने उत्तराखंड को हर मामले में सहयोग का वादा करते हुए कहा कि यहां चारधाम यात्रा के साथ अरोग्ययात्रा भी चलनी चाहिए। उत्तराखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। योजनाएं बनाकर इससे पलायन रोका जा सकता है। भले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड अलग-अलग राज्य हैं लेकिन दोनों राज्यों की भावनाएं एक है, भविष्य में दोनों मिलकर काम करेंगे।

More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली