मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना और उज्ज्वला गैस का बखान किया।साथ ही सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जैसी योजनाओं की तारीफ की। कहा कि केंद्र सरकार ने पांच सालों में प्रदेश को एक लाख करोड़ की योजनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड का सर्वे कार्य पूरा हुआ।
उधर, अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह के लिए पहली शिला रखने पर सीएम धामी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के धर्म एवं संस्कृति का केंद्र बनेगा।

More Stories
बैशाखी स्नान को लेकर प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक प्लान जारी किया
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क
प्रशासन ने पंतदीप घाट के आसपास अवैध अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कार्रवाई की