देहरादून।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ