उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।यहां निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोङी के साथ पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन से पहले सीएम धामी का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है। साथ ही पार्टी के नेताओं ने कहा कि चंपावत में सीएम धामी की ऐतिहासिक विजयश्री होगी।चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी शीर्ष नेता और पार्टी के पदाधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। इस दौरान सीएम धामी के स्वागत के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । चंपावत उपचुनाव में नामांकन से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के दिगग्ज नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 258 गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की
तहसील दिवस पर 146 शिकायत दर्ज की गई
जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया