उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। उन्होंने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया। उन्होंने कहा कि संगम में डुबकी लगाना अपने आप में बहुत बड़े धर्म का काम है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से वार्ता में हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। जिससे हरिद्वार कुम्भ भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी। साथ ही आयोजन को और भी ज्यादा भव्य और दिव्य बनाया जाएगा।
संगम में स्नान के दौरान मुख्यमंत्री धामी का पारिवारिक रूप भी देखने को मिला। वह बच्चे के साथ संगम की लहरों में हंसी-ठिठोली करते दिखे। इसके साथ ही उन्होंने परिवार संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर भी कई तस्वीरें साझा की हैं।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया