राम मंदिर के दर्शन में सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार से अयोध्या के बीच एक नई ट्रेन की शुरूआत की.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार, 29 जनवरी को राम भक्तों को बड़ी सौगात दी. सीएम धामी ने हरिद्वार से अयोध्या जाने वाली “आस्था स्पेशल ट्रेन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा “हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला का दर्शन करेंगे. इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र के रामभक्तों को सुविधा मिलेगी.

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया