शहर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष्ज्ञ राम अरोड़ा के नेतृत्व में सिटी मैजिस्ट्रेट से मिला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर मौजूद अपर जिलाधिकारी व सिटी मैजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर हरिद्वार शहर के व्यापारियों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे भीमगोडा, रोड़ी बेलवाला व ललतारौ पुल के पास निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।शहर व्यापार मंडल पिछले काफी समय से शहर में निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था की मांग करता चला आ रहा है। शहर के व्यापारियों की जायज और न्यायोचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ