हरिद्वार: प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से तीन दिवसीय एशिया अग्रि, हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी से संबंधित जानकारी के साथ-साथ सरकारी विभागों द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं और जैविक और आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए.
प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो दिसंबर में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहयोगी सिद्ध होगा. प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा.

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की