स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी संस्थान में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर 69 यूनिट का रक्तदान किया।
संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने बताया कि इन दिनों हरिद्वार के आसपास के गांवों में डेंगू का अत्यधिक प्रकोप फैला हुआ है। इसके चलते प्लेटलेट्स की कमी हो रही है। ऐसे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी के तहत संस्थान में भी रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल के माध्यम से मां गंगे ब्लड सेन्टर ने लगाया।
रक्तदान करने वालों में अनुराग गुप्ता, रजिस्ट्रार, धरणी धर वाग्ले, दीपक अरोड़ा, अमनदीप, आलोक चौबे, अभिषेक, अनिमेश, धीरज, पुनित कुमार, गौरव, हितेश कुमार, मो. जावेद, अमन कुमार, हसन, अर्पित तौमर, विकास तिवारी, विशाल, अनिल दीवान, चौतन चौधरी आदि शामिल रहें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे