हरिद्वार: उत्तराखंड में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज बहादराबाद गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग की संपत्ति पर बनी सय्यद बाबा रोशन अली शाह दरगाह पर प्रशासन का पीला पंजा चला. दरगाह तोड़े जाने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका विरोध किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम भी की. जिसके बाद पुलिस ने विरोध करने वालों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा. इसके बाद फिर ध्वस्तिकरण का काम पूरा किया गया.
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया हरिद्वार गंगनहर पटरी पर अवैध रूप से मजार बनाई गई उसे चेक किया गया. यहां व्यवसायिक आड़ में जो निर्माण किया गया है उसे शासन, हाईकोर्ट और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में हटया जाना आवश्यक है. उसी क्रम में आज विजिट किया गया. मजार से जुड़े लोगों के साथ और सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया. उन्होंने बताया भविष्य में सिंचाई विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि इस पर कोई अतिक्रमण ना करें.सीओ सदर निहारिका सेमवाल ने बताया अवैध स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है. आज गंगनहर पटरी पर भी अतिक्रमण हटाया गया. यहां पर एहतियातन लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स बुलाई गई. लां एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाने के लिए फोर्स बुलाई गई है.

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ