जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन की रोकथाम के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध वृहद कार्यवाही की।
इसमें कुल सात भंडारण, तीन स्क्रीनिंग प्लांट और तीन क्रशर पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख रुपये से भी अधिक का अर्थदंड लगाया। पूरे दिन क्षेत्र में इस कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा।इसके अलावा दो दिन पूर्व भी उप जिलाधिकारी और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने भोगपुर क्षेत्र में कार्यवाही की थी। जिसमें एक स्क्रीनिंग प्लांट और दो क्रशर पर दंडात्मक कार्रवाई की गयी।

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी
ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया