दिनाक-15:01 2024 को श्री वरूण चौधरी नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार की अध्यक्षता में निगम क्षेत्रातर्गत मांस विक्रेताओं के साथ निगम कार्यालय में बैठक आहूत की गयी जिसके अतर्गत मांस की दुकानो को ग्राम सराय में स्थित निगम द्वारा बनायी जा रही दुकानों में स्थानान्तरण किये जाने के सम्बंध में विचार-विमर्श किया गया।
जिसके अतर्गत व्यापारियों को उक्त दुकानों पर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं के सम्बंध में अवगत कराया गया तथा उक्त कार्य हेतु नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार द्वारा निगरानी समिति का गठन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे की नियमानुसार दुकानों का स्थानान्तरण किया जा सकेगा । जिसके अध्यक्ष स्वयं नगर आयुक्त होगे व अन्य अधिकारी गण सम्मिलित होगे उक्त के दौरान श्री आनन्द मिश्रवाण, सहायक अभियता, श्री सुनीत, सफाई निरीक्षक नगर निगम हरिद्वार एवं श्री नईम कुरैशी, श्री अबदुल सत्तार श्री पप्पन कुरैशी आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया
सड़क हादसे में युवा चिकित्सक की मौत हुई
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया