मंगलवार को लक्सर तहसील सभागार में हरिद्वार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ।
इसमें जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, सीडीओ प्रतीक जैन, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और तहसीलदार शालिनी मौर्य ने लोगों की शिकायतों को सुना।तहसील दिवस में 81 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपा गया है। उन्होंने बताया तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से है, जिनका जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ