एसडीएम अजयवीर सिंह ने गुरुवार को लक्सर रोड की डेयरी पर छापेमारी पर 70 किलो खराब पनीर बरामद किया है। छापेमारी में कई अनियमितताएं सामने आई। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने जनता के लिए स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कराने आदेश अधिकारियों को दिए थे।
गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने लक्सर रोड पर जशोदरपुर में डेयरी में छापेमारी की। निरीक्षण में पाया कि पनीर फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट को गड्डे में जमा किया जा रहा था। इससे पूरे परिसर में बदबू आ रही थी। साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका थी। बताया कि निर्माण स्थल पर निर्मित पनीर को संग्रह करने के लिए फ्रीजर अन्दर और बाहर से गंदे पाए गए। एक फ्रीज के अन्दर बदबू युक्त लगभग 70 किलो पनीर रखा पाया गया। इसे नियमानुसार नष्ट कराया गया।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा