हरिद्वार तहसील में उप-जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें दर्ज की गयी, जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक पखवाडे़ के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।
तहसील दिवस में ई.ई.लोनिवि सुरेश तोमर, तहसीलदार रेखा आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठ, क्षेत्रीय अधिकारी चकबंदी जयवीर, गन्ना विकास विभाग से रणधीर, श्रम विभाग से अरविन्द सैनी, खेल विभाग से प्रदीप सिंह के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
गुरुकुल हेलीपैड पर दर्जाधारी मंत्री को रोकने पर विवाद हुआ
बहादराबाद क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में आग लगी
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया