रविवार तड़के करीब तीन बजे हाईवे पर बहादराबाद के ग्राम बोंगला के पास चलते ट्रक में आग लग गई। इस दौरान हाईवे से बहादराबाद मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक में आग लगने की सूचना फायर टीम को दी।फायर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर ट्रक में लगी आग को काबू किया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। आग काबू होने के बाद सड़क पर ट्रैफिक का संचालन सुचारू हो सका।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी