हरिद्वार के रुड़की में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने देखते ही देखते सबको दहशत में डाल दिया। बीती रात दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई।कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई, और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कार में सवार यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए हिम्मत दिखाई और जलती कार से कूद पड़े।
यह नजारा इतना भयावह था कि हाईवे पर गुजरने वाले लोग ठिठक गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में दमकल विभाग की टीम ने अपनी सूझबूझ से हालात को संभाला और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया