जिला अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज से मुलाकात कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और मानकों के तहत वेतन देने की मांग की।भाजपा के सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने आरोप लगाया कि ठेकेदार जिला अस्पताल में तैनात अपने कर्मचारियों को तय मानकों के अनुरुप वेतन नहीं देता। आरोप लगाया कि सांठगांठ के चलते कई वर्षों से यह ठेकेदार टिका हुआ है।

More Stories
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया