लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय औद्योगिक-फार्मा प्रदर्शनी और उत्तराखंड फार्मा समिट का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को गति और सूक्ष्म-लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।सिडकुल में होने वाले इस एक्सपो में देशभर की औद्योगिक इकाइयां और फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पाद, उपकरण और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी।

More Stories
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने ज्वालापुर क्षेत्र में छापेमारी की
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
जिलाधिकारी ने जिला योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की