सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक अंकुर चौधरी नाम के इन्फ्लुएंसर ने उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में बीयर के डिब्बे बांटने का काम किया है।अंकुर ने अपने 30-दिवसीय बीयर चैलेंज के हिस्से के रूप में वीडियो शूट किया और शेयर किया। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे अंकुर अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक के पास बीयर के डिब्बे के कार्टून के साथ खड़ा है। वो शर्टलेस होकर पोज देने के बाद उन्होंने इसे मुफ्त में बांटने का काम कर रहा है। हालांकि उन्होंने हकीकत में डिब्बे लोगों को नहीं सौंपे, बल्कि उन्हें झाड़ियों के पीछे छोड़ दिया और अपने वीडियो के माध्यम से लोगों को सही जगह पर जाने की जानकारी दी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने कथित तौर पर परिसर में प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए और ड्राई एरिया में बीयर ले जाने के जुर्म में अंकुर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर बैठक हुई
शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया