स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गम्भीर सिंह तालियान ने बताया कि पर्यावरण मित्रों की टीम ने गऊ घाट, सुभाष घाट, जून अखाड़ा मार्ग अपर रोड और प्रेम प्रकाश घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। जिला प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि आदर्श युवा समिति और जिला प्रबंधन की टीम ने विश्वकर्मा घाट पर श्रमदान करते हुए घाट की सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में युवाओं की भागीदारी से जागरूकता बढ़ रही है।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया