हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार की सुबह उपाध्यक्ष सोनिका के कार्यालय में एक नशेड़ी के सोते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। नशेड़ी रात के समय उपाध्यक्ष के कार्यालय में घुसा और जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की।इतना ही नहीं, उसने कार्यालय में लगी कुर्सियों की सीटें तक फाड़ डाली।
सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो नशेड़ी को सोता पाया। कर्मचारियों को देख नशेड़ी फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, प्राधिकरण में होमगार्ड से लेकर निजी सुरक्षा कर्मियों की पूरी फौज मौजूद है। ऐसे में रात के समय किसी नशेड़ी का कार्यालय में और सीधे तौर पर उपाध्यक्ष के कार्यालय में घुसकर उत्पात मचाना और फिर वहीं सो जाना। अपने आप में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। पुलिस नशेडी की तलाश में जुटी है।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए