हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका ने सोमवार को शंकराचार्य चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ पटरी और हाईवे के बीच खाली भूमि के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि इस क्षेत्र में पौधरोपण और बागवानी का काम जल्द शुरू किया जाए।सोनिका ने कहा कि हरिद्वार के प्रमुख चौराहों का व्यवस्थित होना जरूरी है। इसलिए खाली जगह फेंसिंग के साथ ही पौधे लगाए जाएं। उन्होंने अफसरों से इसकी कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ