लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए एक बदमाश ने एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर हुई।गोली लगने से घायल रिटायर्ड सैनिक को पहले निजी अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां आधी रात उनकी मौत हो गई।वहीं कार में लिफ्ट लेकर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटे की कहानी में झोल नजर आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लिफ्ट लेने वाला युवक उसका दोस्त ही निकला। इसके बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल इन सभी से पूछताछ चल रही है।हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से इस मामले का खुलासा नहीं किया है।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खानपुर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 25 ग्राम पंचायतो में विकसित किए गए मिनी सचिवालयों का शुभारंभ किया
हरिद्वार डिप्टी कलेक्टर हर गिरी ने कार्यभार संभाला