लक्सर क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला गांव स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना दिवस पर आयोजित धार्मिक समारोह में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा राज्य के गन्ना राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी इस समारोह में शामिल हुए।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर नर्मदेश्वर शिवलिंग पर पुष्प अर्पित किए और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस माैके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज को जोड़ने, संस्कारों को सहेजने और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं। गांवों की यह धार्मिक परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की असली शक्ति है। उन्होंने मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
गन्ना राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी ने कहा कि नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जब गांव एकजुट होकर धर्म और संस्कृति के कार्य करता है, तब राष्ट्र स्वतः मजबूत होता है। उन्होंने मंदिर समिति और ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की प्रशंसा की।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 शिकायतें दर्ज की गई
कावड़ मेले के सफल आयोजन के बाद शहर को पुनः स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम व प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ