शिवालिक नगर और टिहरी विस्थापित कॉलोनी के बीच बरसाती रानीपुर रौ का बरसात में सही से पानी की निकासी हो सके इसके लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सिंचाई विभाग को बरसाती नदी को बरसात से पूर्व चैनेलाइज करने को निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में आज सिंचाई विभाग के द्वारा नदी को चैनेलाइज करने का कार्य शुरू किया गया।कार्य शुरू होने पर स्थानीय विधायक आदेश चौहान के द्वारा कार्य स्थल का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात से पूर्व अधिकारियों से जल्द से जल्द इस कार्य को सही प्रकार से पूर्ण करने को कहा। सीआईएसएफ पुल से पीएससी रोड तक नदी को चैनेलाइज किया जायेगा।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया