राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव मेहरोत्रा ने मंगलवार को नगर विधायक मदन कौशिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए ज्ञापन दिया।प्राचार्य प्रो संजीव मेहरोत्रा ने स्थाई भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक कौशिक ने भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि शीघ्र महाविद्यालय को उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर महाविद्यालय को भूमि आवंटन के लिए निर्देशित करेंगे। विधायक ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, अन्य मुलभूत आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा