सोमवार को मेयर किरण जैसल ने नगर निगम की कार्यशाला का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में खड़ी गाड़ियों के उचित प्रबंधन के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के बाद संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं बनी रहती है।
इसलिए फागिंग एवं स्प्रे व्यवस्था को ठीक किया जाए। वर्कशॉप में खराब खड़े वाहनों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।शहर में दवाइयों का छिड़काव होना है वाहनों की किल्लत नहीं होनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। मेयर ने कहा कि कार्यशाला में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने कर्मचारियों से समस्याओं की भी जानकारी ली।

More Stories
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया