मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आज ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना द्वारा की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य फोकस आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों का निर्धारण, वितरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा।
मधुमक्खी पालन गतिविधि पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिसे ग्रामीण आजीविका सृजन के एक प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, निगरानी प्रणाली एवं कार्यान्वयन रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी सहभागी स्टाफ को कार्यों के निष्पादन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया