मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर कुंभ-2027 की तैयारियों सहित राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के लिए ₹325 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि कुंभ-2027 के सफल आयोजन को देखते हुए हरिद्वार में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए पहले चरण में ₹325 करोड़ जल्द स्वीकृत किए जाएं। इसके साथ ही दूसरे चरण में शेष लगभग ₹425 करोड़ की राशि को भी मंजूरी देने का अनुरोध किया गया।धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में कुंभ की तैयारियों के तहत घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के विस्तार और शहरी अवसंरचना को मजबूत करने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित होगा।

More Stories
अर्धकुंभ से पहले ज्वालापुर में चल रही मीट की दुकानों पर नगर निगम की कार्यवाही होगी
मुख्य सचिव ने हरिद्वार में विभिन्न निर्माणअधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला कारागार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया