सीमा पर युद्ध की स्थिति के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना हरिद्वार के जंगली इलाके में युद्धाभ्यास कर रही है। पिछले करीब एक महीने से पश्चिम कमांड के सैनिक दिनरात अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं।हिमालय क्षेत्र में युद्ध की स्थिति में अपनी दक्षता परखने के लिए ये सैन्य अभ्यास किया जा रहा है जिसे रैम प्रहार का नाम दिया गया है। झिलमिल झील फॉरेस्ट रेंज इलाके में गंगा की नील धारा के पास भारतीय सेना के टैंक, हेलीकॉप्टर और हवाई जहाजों की गड़गड़ाहट की आवाज जंगल के शांत वातावरण में गूंज रही है।

More Stories
मेलाधिकारी ने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया