बहादराबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मिनी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। एंबुलेंस में आग लगने के बाद चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
बहादराबाद थाना क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ की एक मिनी एंबुलेंस में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पतंजलि योगपीठ फेस 1 से फेस 2 के लिए जा रही थी। इसी दौरान मिनी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकल आया। आग की लपटें इतनी तेज थी की लोग आग बुझाने के लिए पास जाने की हिम्मत तक नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर पतंजलि योगपीठ के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा