रुद्रपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार से सवारियों को लेकर आ रही रोडवेज बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसमें बस अनियंत्रित होकर कन्टोपा और जाफरपुर के बीच सड़क से उतरकर धान के खेत में जा घुसी।हादसे से बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में मौजूद निजी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने चालक गुरविंदर को थेरेपी और प्राथमिक उपचार दिया।
परिचालक महेश चंद्र ने बताया कि बस में 28 सवारियां थी और बस सुबह तीन बजे हरिद्वार से रुद्रपुर के लिए चली थी। बस यूपी 08 पीए 2369 रुद्रपुर डिपो की है। चालक को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। सवारियों को चोटें नहीं आई हैं। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य पर भेजा जा रहा है।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी