चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को पंतद्वीप घाट और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 100 से अधिक अवैध झोपड़ियां और खोखे ध्वस्त किए गए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान घाट और उसके आसपास अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल रही थी। प्रशासन की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, फुटपाथ, पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित होता है और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने हरिद्वार में विशेष जांच अभियान चलाया
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 258 गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की
तहसील दिवस पर 146 शिकायत दर्ज की गई