प्रशासन ने नगर निगम चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को भल्ला कालेज में बनाए मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।रिटर्निग आफिसर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि सवेरे 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 25 टेबल लगायी गयी हैं। जिसमें मेयर व पार्षद पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती होगी। मतगणना के कुल 8 राउंड होंगे। सभी नतीजे रात तक आ जाएंगे। चुनाव परिणाम आने में देरी ना हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। स्ट्रांग में रखी मतपेटियों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा में रखी मतपेटियों को प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के सामने सील किया गया है। जिन्हें प्रत्याशियों के सामने ही खोला जाएगा।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया