प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने ज्वालापुर के कटहरा बाजार में एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापेमारी की। मौके पर करीब छह कुंतल बैन पॉलीथिन बैग बरामद किए गए। पूरी खेप जब्त करते हुए दुकानदार का एक लाख रुपये का चालान किया गया।इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर गिराकर निकलते नजर आए। हाल ही में डीएम मयूर दीक्षित ने अनाधिकृत प्लास्टिक के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान दुकान में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग पाए गए, जिनका भंडारण और विक्रय नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था।एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
प्रशासन ने पंतदीप घाट के आसपास अवैध अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने हरिद्वार में विशेष जांच अभियान चलाया
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 258 गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की