निदेशालय यातायात के निर्देश पर आज यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जगजीतपुर चौकी के पास यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाना रहा। रैली जगजीतपुर चौकी से प्रारंभ होकर सिंह द्वार, शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, रानीपुर मोड़ होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में एआरटीओ हरिद यातायात पुलिस ने इस दौरान आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग की अपील की।

More Stories
विकास प्राधिकरण कार्यालय में नशेड़ी ने घुसकर उत्पाद मचाया
मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया
नगर निगम की टीम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया