ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के सभागार में आज नगर निगम की दूसरी बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर पार्षदों ने हंगामा कर दिया। पार्षदों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार से अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने की मांग की।वहीं, एक-एक संस्था को पार्क की देखरेख करने का जिम्मा दिए जाने पर भी एक पक्ष की ओर से विरोध किया गया। विरोध कर रहे पार्षदों का कहना है कि पार्क के रख रखाव का जिम्मा नगर निगम का है, इसलिए, वह किसी भी संस्था को न दिया जाए, क्योंकि, वह बाद में निर्माण कर कब्जा कर लेते हैं।बैठक में फ्लेटों का हाउस टैक्स लगाने की भी मांग की गई। मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों का सत्यापन और अवैध कब्ज हटाने की मांग की गई। वहीं, नगर निगम की जमीन पर बनने वाली डिस्पेंसरी के प्रस्ताव को निरस्त किया गया।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया