हरिद्वार। तेज रफ्तार वाहन ने सिडकुल की एक कंपनी के बाहर लगे निगम के खंभे में टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे विभाग को लाखों रुपये की हानि पहुंची है। जेई आशीष कुमार की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।बताया कि होली के दिन करीब 2:15 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने हैवेल्स कंपनी के पास विद्युत विभाग के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा तो क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ ही लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे करीब ढाई लाख रुपए की सरकारी संपत्ति को हानि पहुंची है। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी