ज्वालापुर पुलिस ने बीती रात से लापता तीन नाबालिग लड़कों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला चकलान ज्वालापुर निवासी तीन नाबालिग 21 फरवरी की रात करीब नौ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे।परिजनों ने तलाश के बाद कोतवाली ज्वालापुर में सूचना दी। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर मालवीय धाम क्षेत्र से तीनों को सकुशल बरामद किया।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज