ज्वालापुर क्षेत्र में दुर्गा चौक से थोड़ी दूरी पर खुल रहे एक नॉनवेज रेस्टोरेंट को लेकर देवभूमि भैरव सेना संगठन मुखर हो गया है। शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।कोतवाली प्रभारी को दिए ज्ञापन में भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा ने कहा कि दुर्गा चौक के पास बिना एनओसी और लाइसेंस के नॉनवेज रेस्टोरेंट नहीं खोला जाए। उन्होंने कहा कि दुर्गाचौक के पास नॉनवेज रेस्टोरेंट खोलना धार्मिंक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। कहा कि किसी भी सूरत में ईष्ट देवताओं का अपमान नहीं होने देंगे। कहा कि श्रीराम चौक से लेकर कोतवाली ज्वालापुर तक कई चिकन सेंटर अवैध रूप से चल रहे हैं। दुर्गा चौक के पास रेस्टोरेंट खोला गया तो विरोध किया जाएगा।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया