ज्वालापुर क्षेत्र में देर रात एक टायर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर सब्जी मंडी अंडरपास के समीप टायर, ट्यूब और वाहन रिपेयर की कई दुकानें हैं। रोज की तरह दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक एक टायर की दुकान में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि यह क्षेत्र दिन में अत्यधिक भीड़भाड़ वाला रहता है।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस लाइन रोशनाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की
हरिद्वार में लगातार बारिश से मौसम का मिजाज बदला