हरिद्वार के जुर्स कंट्री में नवनिर्मित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान 1008 श्री आदिनाथ के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के अवसर पर घट कलश यात्रा निकाली गई।मुख्य यजमान यूसी जैन ने घट कलश यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा बैंड-बाजों, सुंदर झांकियों, हाथी-घोड़े, और स्वर्ण रथ के साथ निकाली गई। अंकित जैन और हुन्नी जैन के नेतृत्व में महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में सम्मिलित हुईं। यात्रा जुर्स कंट्री के मुख्य गेट से प्रारंभ होकर ग्लोबल विजडम स्कूल में बने भव्य पंडाल तक पहुंची, जहां घट कलशों के पवित्र जल से शुद्धिकरण संपन्न किया गया। महोत्सव के अवसर पर 108 उपाध्याय डॉक्टर गुप्ती सागर महाराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा